बड़ा फैसला: हरियाणा में बनेंगी 115 KM मॉडल सड़कें, QR कोड स्कैन करते ही खुलेगा सड़क का ब्योरा

Edited By Isha, Updated: 24 Jun, 2026 11:19 AM

15 km road will be built in haryana

हरियाणा में अब सड़कों का कायाकल्प होने जा रहा है। प्रदेश में करीब 115 किलोमीटर (किमी) लंबी अत्याधुनिक 'मॉडल सड़कों' का निर्माण किया जाएगा। खास बात यह है कि इस पूरी परियोजना में पारदर्शिता लाने के

चंडीगढ़: हरियाणा में अब सड़कों का कायाकल्प होने जा रहा है। प्रदेश में करीब 115 किलोमीटर (किमी) लंबी अत्याधुनिक 'मॉडल सड़कों' का निर्माण किया जाएगा। खास बात यह है कि इस पूरी परियोजना में पारदर्शिता लाने के लिए QR कोड तकनीक का इस्तेमाल होगा। लोग अपने मोबाइल से सड़क पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करके सड़क निर्माण की लागत, ठेकेदार, उपयोग की गई सामग्री और उसकी समय-सीमा का पूरा ब्योरा लाइव देख सकेंगे।

चंडीगढ़ में मंगलवार को लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा कि मॉडल सड़कों के निर्माण में सौंदर्याकरण, आधुनिक सुविधाएं व सड़क सुरक्षा के लिहाजे से भी काम होंगे। 8 सड़कों का विशेषज्ञ एजेंसी जुलाई माह तक सर्वेक्षण कार्य पूरा कर लेगी। परियोजना को मंजूरी भी जुलाई तक मिलने की उम्मीद है। 

जुलाई तक सर्वे और मंजूरी का टारगेट
लोक निर्माण मंत्री ने परियोजना की समय-सीमा तय करते हुए कहा किजुलाई 2026 तक सर्वे: चिन्हित की गई 8 प्रमुख सड़कों का विशेषज्ञ एजेंसी द्वारा जुलाई महीने तक सर्वेक्षण (Survey) कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इस पूरी महत्वाकांक्षी परियोजना को इसी साल जुलाई माह के अंत तक औपचारिक मंजूरी मिलने की पूरी उम्मीद है, ताकि धरातल पर काम जल्द शुरू हो सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!