एक्सीडेंट के बाद 'शातिर' खेल: कोर्ट में पेश की फर्जी बीमा पॉलिसी, एक अंक की हेराफेरी ने खोल दी पोल

Edited By Isha, Updated: 08 Apr, 2026 02:25 PM

fake insurance policy presented in court

जिले में बीमा कंपनी के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक टेम्पो ट्रैवलर मालिक ने एक्सीडेंट केस में फर्जी बीमा पॉलिसी लगाकर क्लेम लेने की कोशिश की। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने दूसरे

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा): जिले में बीमा कंपनी के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक टेम्पो ट्रैवलर मालिक ने एक्सीडेंट केस में फर्जी बीमा पॉलिसी लगाकर क्लेम लेने की कोशिश की। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने दूसरे ट्रैवलर की पॉलिसी को अपने वाहन के नाम पर कोर्ट में पेश कर दिया था। मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार करीब 7 मार्च 2021 को कुरुक्षेत्र सर्विस रोड पर एक सड़क हादसा हुआ था। इसमें तेज रफ्तार से आ रहे टेम्पो ट्रैवलर (PB-01-B-8987) ने पीछे से कार (HR-55-AF-8876) को टक्कर मार दी थी। हादसे में कार चालक राजेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ट्रैवलर के मालिक मनजिंद्र सिंह के पास हादसे के समय वाहन की कोई वैध बीमा पॉलिसी नहीं थी। जब मामला कोर्ट में पहुंचा तो आरोपी ने पॉलिसी नंबर 10003/31/15/00265654 पेश कर दिया, जो 25 जून 2020 से 24 जून 2021 तक की बताई गई।

जांच में खुली पोल
इंश्योरेंस कंपनी ने पॉलिसी की जांच की तो पता चला कि यह पॉलिसी कभी जारी ही नहीं की गई और इसके लिए कोई प्रीमियम भी जमा नहीं हुआ था। कंपनी के रिकॉर्ड में इस पॉलिसी का कोई अस्तित्व नहीं मिला।

दूसरे ट्रैवलर की पॉलिसी पेश की
आगे की जांच में सामने आया कि आरोपी ने दूसरे ट्रैवलर की पॉलिसी को अपने वाहन के नाम पर कोर्ट में पेश कर दिया था। पॉलिसी में ट्रैवलर का नंबर PB-01-B-8907 दर्ज था, जबकि एफआईआर और अन्य दस्तावेजों में वाहन का नंबर PB-01-B-8987 है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बीमा क्लेम हासिल करने के लिए दस्तावेजों में गड़बड़ी कर धोखाधड़ी करने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!