राहुल गांधी का फर्जी सचिव बनकर ऐंठे थे लाखों...अब भुगतनी होगी जेल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Edited By Krishan Rana, Updated: 04 Jul, 2026 01:30 PM

extorted lakhs by posing as rahul gandhi s fake secretary  now faces jail pol

कुरुक्षेत्र पुलिस ने कांग्रेस के एक प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) सदस्य से राहुल गांधी का फर्जी सचिव बनकर

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा) : कुरुक्षेत्र पुलिस ने कांग्रेस के एक प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) सदस्य से राहुल गांधी का फर्जी सचिव बनकर 10 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने स्वयं को राहुल गांधी का सचिव कनिष्क सिंह बताकर कांग्रेस के कार्यक्रम के नाम पर रुपये ऐंठे थे। पुलिस ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है और पूछताछ की तैयारी की जा रही है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, वह कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। इसी वर्ष 24 जनवरी को उनके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने स्वयं को राहुल गांधी का सचिव कनिष्क सिंह बताते हुए कहा कि कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई का प्रशिक्षण कार्यक्रम चंडीगढ़ में आयोजित होना है, जिसके लिए पार्टी पदाधिकारियों के ठहरने और अन्य व्यवस्थाओं का जिम्मा उन्हें दिया जाएगा।

आरोपी ने पहले होटलों में व्यवस्था कराने की बात कही, लेकिन बाद में बताया कि पार्टी स्वयं होटल की व्यवस्था करेगी। इसके बाद शिकायतकर्ता और संगठन सचिव को 10 लाख रुपये लेकर चंडीगढ़ के सेक्टर-35 स्थित एक होटल में बुलाया गया। वहां एक युवक मिला, जिसने अपना नाम दीपक बताया। उसने पहले फोन पर कथित कनिष्क सिंह से बात करवाई और फिर 10 लाख रुपये लेकर फरार हो गया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने यह भी भरोसा दिलाया था कि कार्यक्रम के बाद उनकी मुलाकात कांग्रेस के बड़े नेताओं से कराई जाएगी। संदेह होने पर उन्होंने कॉल करने वाले की पहचान ट्रूकॉलर और गूगल पर जांची, जहां कनिष्क सिंह का नाम दिखाई दिया। बाद में पार्टी से जानकारी लेने पर पता चला कि ऐसा कोई कार्यक्रम निर्धारित ही नहीं था।

ठगी के अगले दिन आरोपियों ने शिकायतकर्ता से पांच लाख रुपये की और मांग की। रुपये देने से इनकार करने पर उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।

थाना सिटी थानेसर के प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी गौरव उर्फ गोरा उर्फ कनिष्क, निवासी अमृतसर (पंजाब), को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल उसकी तबीयत खराब होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। इसके बाद पुलिस उससे पूछताछ कर ठगी के पूरे नेटवर्क और अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाएगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!