590 करोड़ के बैंक घोटाले के आरोपी ने मांगी जमानत, अदालत को बताई ये वजह

Edited By Isha, Updated: 04 Apr, 2026 02:47 PM

accused in 590 crore bank scam seeks bail

590 करोड़ रुपये के आईडीएफसी बैंक घोटाले में गिरफ्तार आरोपी ने अदालत में जमानत के लिए अर्जी दायर की है। हरियाणा पॉवर जेनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीजीसीएल) के डायरेक्टर फाइनेंस अमित दीवान ने अपने बेटे

पंचकूला: 590 करोड़ रुपये के आईडीएफसी बैंक घोटाले में गिरफ्तार आरोपी ने अदालत में जमानत के लिए अर्जी दायर की है। हरियाणा पॉवर जेनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीजीसीएल) के डायरेक्टर फाइनेंस अमित दीवान ने अपने बेटे की शादी में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत की मांग की है। आरोपी ने सात अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक 19 दिन की अंतरिम बेल मांगी है। इस मामले में शुक्रवार को पंचकूला की सत्र अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गईं। अदालत ने अगली सुनवाई 6 अप्रैल 2026 तय की है।

अमित दीवान फिलहाल अंबाला सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में बंद हैं। उन्हें 18 मार्च को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने गिरफ्तार किया था। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जांच एजेंसी के अनुसार आरोपी ने चंडीगढ़ स्थित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में दो बैंक खाते गलत मंशा से खुलवाए और मुख्य आरोपी रिभव ऋषि के साथ मिलकर घोटाले को अंजाम देने में अहमभूमिका निभाई। जांच में सामने आया कि आरोपी ने इस घोटाले के एवज में भारी अवैध धनराशि प्राप्त की। एसीबी को रिमांड के दौरान कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और कुछ अन्य अधिकारियों के नाम भी जांच के दायरे में आए हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!