Haryana में डॉक्टरों की 'बंपर' भर्ती, 195 स्पेशलिस्ट पदों पर सीधी जॉइनिंग, इस जिले में मिलेगी 2 लाख तक सैलरी!

Edited By Isha, Updated: 05 Apr, 2026 07:02 PM

bumper  recruitment of doctors in haryana

अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए राज्य सरकार विभिन्न जिलों में 195 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर भर्ती करेगी। ये भर्तियां गायनकोलॉजिस्ट, पीडियाट्रिशियन मेडिसिन और एनेस्थेटिस्ट के पदों पर की जाएंगी।

चंडीगढ़: अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए राज्य सरकार विभिन्न जिलों में 195 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर भर्ती करेगी। ये भर्तियां गायनकोलॉजिस्ट, पीडियाट्रिशियन मेडिसिन और एनेस्थेटिस्ट के पदों पर की जाएंगी।

सामान्य जिलों में एमबीबीएस के साथ डिप्लोमा धारकों को करीब एक लाख रुपये प्रति माह और एमडी/एमएस /डीएनबी डिग्री धारकों को 1.50 लाख रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। नूंह में 50 हजार रुपये ज्यादा वेतन मिलेगा है। डिप्लोमा धारकों को 1.50 लाख और डिग्री धारकों को 2 लाख रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा। इन सभी डॉक्टरों की भर्तियां नेशनल हेल्थ मिशन के माध्यम से की जाएंगी।

हरियाणा के अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी है। इससे मरीजों को निजी अस्पताल या दिल्ली-चंडीगढ़ के बड़े सरकारी अस्पताल में जाना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने गुरुग्राम छोड़कर बाकी जिलों में डॉक्टरों की भर्ती निकाली है। इस भर्ती में गायनकोलॉजिस्ट, पीडियाट्रिशियन, फिजिशियन और एनेस्थेटिस्ट के पद भरे जाएंगे। ये विशेषज्ञ सीधे तौर पर मातृ-शिशु स्वास्थ्य और आपात सेवाओं से जुड़े होते हैं।

195 डॉक्टरों में 56 गायनकोलॉजिस्ट, 62 पीडियाट्रिशियन, 32 फिजिशियन (मेडिसिन) और 45 एनेस्थेटिस्ट की जरूरत है। भर्ती प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए हर बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इंटरव्यू होंगे। दस्तावेजों का सत्यापन हर वीरवार को संबंधित सिविल सर्जन कार्यालय में किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को ऑफर लेटर मिलने के 30 दिनों में ज्वाइन करना होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!