आतंकवाद पर 'नारी शक्ति' का प्रहार, पुरुष टीम के बाद अब महिलाओं की बारी...सीआईडी ने शुरू की चयन प्रक्रिया

Edited By Isha, Updated: 10 Apr, 2026 04:51 PM

preparations are underway to establish the women s commando wing of the ats

प्रदेश में आतंकवाद से निपटने के लिए एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए महिला कमांडो विंग बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। सीआईडी ने पुलिस विभाग से इच्छुक महिला कर्मियों के आवेदन मांगे हैं।

चंडीगढ़: प्रदेश में आतंकवाद से निपटने के लिए एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए महिला कमांडो विंग बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। सीआईडी ने पुलिस विभाग से इच्छुक महिला कर्मियों के आवेदन मांगे हैं।

सीआईडी की ओर से सभी जिलों को निर्देश भेजे गए हैं कि इच्छुक और योग्य महिला पुलिसकर्मियों के नाम भेजे जाएं। स्पष्ट निर्देश है कि केवल वही महिलाएं आवेदन करें जो शारीरिक और मेडिकल रूप से पूरी तरह से फिट हों और कठिन

ट्रेनिंग के लिए तैयार हों। साथ ही उनका अनुशासन और सर्विस रिकॉर्ड भी अच्छा होना जरूरी है।

लंबाई और उम्र के मानक तय इस स्पेशल ट्रेनिंग के लिए कुछ शर्तें भी तय की गई हैं। महिला पुलिसकर्मी की लंबाई कम से कम 5 फीट 4 इंच होनी चाहिए और उम्र करीब 21 साल तक रखी गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी मानकों की जांच के बाद ही नाम आगे भेजें। पुरुष कमांडो का चयन पहले ही पूरा हो चुका है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!