दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को निकाला घर से बाहर, 2016 में हुई थी शादी...पढ़ें पीड़िता की दु:ख भरी कहानी

Edited By Manisha rana, Updated: 10 Apr, 2026 11:40 AM

woman thrown out of house for not fulfilling dowry demands

कुरुक्षेत्र शहर की महिला ने अपने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा) : कुरुक्षेत्र शहर की महिला ने अपने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोहन नगर निवासी कंचन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 12 नवंबर 2016 को हिसार निवासी अमित कुमार के साथ हुई थी। विवाह में उसके परिजनों ने करीब 12 लाख रुपए खर्च किए थे। शादी के बाद उनके घर बेटी आरूषि और बेटा युग का जन्म हुआ। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति कम दहेज लाने को लेकर उसे तंग करने लगा। आरोपी उसे अपनी जमीन, बड़ी डेयरी और फार्म दिखाकर बार-बार कार लाने के लिए दबाव डालता था। जब उसने कार लाने से मना किया तो आरोपी 10 लाख रुपए नकद लाने की मांग करने लगा।

शराब पीने का आदी है पति 

कंचन ने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी है और नशे में अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। वह जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश करता और दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता रहा।पीड़िता के अनुसार पिछले साल मार्च में आरोपी ने दोबारा कार या 10 लाख रुपए लाने की मांग की। जब उसने इनकार किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। आरोप है कि पति ने उसके जेवर और जरूरी दस्तावेज भी अपने पास रख लिए तथा उसे बच्चों से मिलने तक नहीं दिया। महिला ने बताया कि वह पिछले करीब एक वर्ष से मायके में रह रही है। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!