हरियाणा में घर खरीदना पड़ेगा महंगा, कई शहरों में बढ़े फ्लैट के रेट...लोगों की जेब पर पड़ेगा बोझ

Edited By Isha, Updated: 10 Apr, 2026 04:24 PM

buying a home in haryana will be expensive

हरियाणा के शहरों में अब लोगों को अफोर्डेबल ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं में फ्लैट लेने के लिए अधिक कीमत देनी होगी। प्रदेश सरकार ने अफोर्डेबल हाउसिंग पालिसी में बदलाव करते हुए फ्लैट्स की दरों में 10 से 12 प्रतिशत तक वृद्धि कर दी है।

चंडीगढ़: हरियाणा के शहरों में अब लोगों को अफोर्डेबल ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं में फ्लैट लेने के लिए अधिक कीमत देनी होगी। प्रदेश सरकार ने अफोर्डेबल हाउसिंग पालिसी में बदलाव करते हुए फ्लैट्स की दरों में 10 से 12 प्रतिशत तक वृद्धि कर दी है।

नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल ने कीमतों में बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी कर दी हैं। नई दरें तुरंत प्रभाव से लागू होंगी। गुरुग्राम में फ्लैट्स की अधिकतम आवंटन दर 5000 रुपये से बढ़ाकर 5575 रुपये प्रति वर्ग फीट कर दी गई गई है।

बालकनी के लिए अलग से 1300 रुपये प्रति वर्ग फीट (अधिकतम 1.30 लाख रुपये) तक अतिरिक्त राशि देनी होगी। यह नियम सभी शहरों में समान रूप से लागू रहेगा। फरीदाबाद और सोहना में पहले 5000 रुपये प्रति वर्ग फीट की दर थी, जिसे अब 5450 रुपये प्रति वर्ग फुट कर दिया गया है। है। पंचकूला और अन्य हाई व मीडियम पोटेंशियल टाउन में दरें 4500 से बढ़ाकर 5000 रुपये प्रति वर्ग फीट और लो-पोटेंशियल टाउन में दरें 3800 से बढ़ाकर 4250 रुपये प्रति वर्ग फीट तय की गई हैं। जिन परियोजनाओं में अभी तक आवंटन नहीं हुआ है, वहां नई दरें सीधे लागू होंगी। हालांकि जिन प्रोजेक्ट्स में पहले ही आवेदन आमंत्रित किए जा चुके हैं।


कार पार्किंग हुई अनिवार्य
पार्किंग नियमों में भी संशोधन किया गया है। अब प्रत्येक फ्लैट के लिए एक अनिवार्य कार पार्किंग सुनिश्चित करनी होगी, जिसकी लागत फ्लैट कीमत का 10 प्रतिशत तक हो सकती है। इस बदलाव का उद्देश्य परियोजनाओं में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधा सुनिश्चित करना बताया गया है। सरकार को उम्मीद है कि इस संशोधन के बाद बिल्डर फिर से अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में रुचि दिखाएंगे और नए प्रोजेक्ट्स लांच होंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!