Edited By Isha, Updated: 10 Apr, 2026 05:29 PM

सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल आज हिसार की सेंट्रल जेल नंबर-2 से बाहर आ गए हैं। जानकारी के अनुसार, उन्हें लेने के लिए उनका परिवार और उनके करीबी लोग जेल परिसर पहुंचे थे। जेल से बाहर निकलते ही
हिसार( विनोद): सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल आज हिसार की सेंट्रल जेल नंबर-2 से बाहर आ गए हैं। जानकारी के अनुसार, उन्हें लेने के लिए उनका परिवार और उनके करीबी लोग जेल परिसर पहुंचे थे। जेल से बाहर निकलते ही रामपाल 8 से 10 लग्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
कड़ी सुरक्षा और समर्थकों की हलचल
रामपाल के बाहर आने की सूचना मिलते ही जेल परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती गई। उनके काफिले में गाड़ियों की लंबी कतार देखी गई। हालांकि, इस दौरान समर्थकों की भारी भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस बल भी मुस्तैद रहा।
काफिले के साथ रवानगी
जेल से रिहाई या बाहर आने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रामपाल सीधे अपनी गाड़ियों में बैठे और बिना किसी देरी के वहां से निकल गए। उनके साथ मौजूद परिवार के सदस्यों ने इस दौरान मीडिया से ज्यादा बातचीत नहीं की।