Edited By Manisha rana, Updated: 27 Mar, 2026 09:24 AM

हांसी क्षेत्र में आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गांव सैनीपुरा फ्लाइओवर के पास हुआ जब शादी समारोह से लौट रही कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई।
हांसी (संदीप सैनी) : हांसी क्षेत्र में आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गांव सैनीपुरा फ्लाइओवर के पास हुआ जब शादी समारोह से लौट रही कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई।
फतेहाबाद के मोची चौबारा के रहने वाले 42 वर्षीय महावीर और लगभग 38 वर्षीय मनोज अपने साथियों के साथ भिवानी जिले के गांव बड़सी में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार गांव सैनीपुरा के पास पहुंची, वह आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)