Haryana में फिर मेहरबान हुआ मौसम, बारिश से खिले लोगों और किसानों के चेहरे...जानें IMD का नया अपडेट

Edited By Krishan Rana, Updated: 18 Jun, 2026 02:51 PM

the weather in haryana has once again been kind with rain bringing smiles to th

हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर से रूख बदला है जिससे लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आई

हिसार (विनोद सैनी) : हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर से रूख बदला है जिससे लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आई है। हिसार जिले में गुरुवार को मौसम हउई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। सुबह तेज धूप और उमस के कारण गर्मी का असर बढ़ गया था, लेकिन दोपहर बाद मौसम में बदलाव होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण सुहावना हो गया।

मौसम में आए इस बदलाव का फायदा किसानों को भी मिला है। विशेष रूप से धान की फसल के लिए हुई बारिश लाभदायक मानी जा रही है। बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है, जिससे फसलों को राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 23 जून तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहने और हवाओं की दिशा में बदलाव होने की संभावना है। विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के पहाड़ों की ओर बढ़ने तथा राजस्थान और पंजाब के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने के कारण 18 जून की रात से 20 जून तक राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में तेज हवाएं चल सकती हैं और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा 22 और 23 जून को एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से भी हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान दिन के तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा, जबकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!