कुरुक्षेत्र फायरिंग केस : परिवार को धमकी देकर दहशत फैलाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार...मास्टरमाइंड की तलाश जारी

Edited By Krishan Rana, Updated: 27 Mar, 2026 09:28 PM

kurukshetra firing case 3 arrested for threatening family and spreading terror

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा स्थित संगम मार्केट में नेपाली परिवार को डराने के लिए की गई फायरिंग के मामले में

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा): हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा स्थित संगम मार्केट में नेपाली परिवार को डराने के लिए की गई फायरिंग के मामले में पुलिस ने 3 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि मुख्य आरोपी आदित्य उर्फ आदी राणा और उसका साथी तुषार पंडित अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक दो नाबालिग समेत कुल 5 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। दोनों नाबालिगों को पहले ही बाल सुधार गृह भेजा जा चुका है।

पीड़ित परिवार की महिला गीता ने बताया कि 18 मार्च की शाम वे घर में बैठे बातचीत कर रहे थे, तभी पड़ोसी आदित्य राणा वहां आया और गाली-गलौज करते हुए उनके भाई के साथ मारपीट कर चला गया। आरोपी मूल रूप से सहारनपुर का रहने वाला है और लाडवा में अपनी नानी के घर रह रहा था।

रात करीब 11-12 बजे आदित्य राणा अपने साथी तुषार पंडित और 7-8 अन्य युवकों के साथ दोबारा घर पहुंचा और परिवार के सदस्यों संतोष व शेर सिंह के साथ मारपीट की। इसके बाद डरे हुए परिवार ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को समझाकर सुबह थाने में बुलाया था।

इसके बावजूद रात करीब 2 बजे आरोपी फिर से लौटे और घर के बाहर 7 राउंड फायरिंग कर परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 7 खोखे बरामद किए। मामले की जांच सीआईए लाडवा द्वारा की जा रही है। जांच के दौरान 24 मार्च को दो नाबालिगों को पकड़कर उनके कब्जे से कार बरामद की गई थी। वहीं अब सावेज, सिमरत उर्फ रोड़ा और तुषार उर्फ बामण निवासी लाडवा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।  

पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी काबू कर लिया जाएगा।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!