खेत से मंडी तक पैनी नज़र: CM सैनीा ने खुद परखी गेहूं की नमी, बोले- एक-एक दाना खरीदेगी सरकार

Edited By Isha, Updated: 11 Apr, 2026 12:19 PM

cm nayab singh saini inspected the babain grain market

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को कुरुक्षेत्र जिले के बाबैन अनाज मंडी का दौरा कर गेहूं खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंडी में पहुंची गेहूं की फसल

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को कुरुक्षेत्र जिले के बाबैन अनाज मंडी का दौरा कर गेहूं खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंडी में पहुंची गेहूं की फसल की गुणवत्ता और नमी की स्वयं जांच की तथा अधिकारियों से खरीद प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मंडी में मौजूद किसानों और व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। किसानों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस बार गेहूं की आवक अच्छी हो रही है और सरकार द्वारा की जा रही खरीद प्रक्रिया से उन्हें राहत मिल रही है। मुख्यमंत्री ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार का प्रयास है कि किसानों की फसल समय पर और पूरी पारदर्शिता के साथ खरीदी जाए।

PunjabKesari
मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। गेहूं की खरीद में तेजी लाई जाए और भुगतान भी समय पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की मेहनत का पूरा सम्मान करती है और उनकी फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने मंडी में सफाई व्यवस्था, उठान व्यवस्था और किसानों के लिए बनाए गए इंतजामों का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मंडी में पेयजल, छाया और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएं, ताकि दूर-दराज से आने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान हित में लगातार कार्य कर रही है और मंडियों में पारदर्शी व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी, मंडी बोर्ड के कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में किसान और व्यापारी भी मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!