हरियाणा में किसानों की बढ़ी टेंशन, कल से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ... किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Apr, 2026 03:33 PM

tension of farmers increased in haryana

हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। आज फिर प्रदेश में काले बादल छा गए है। मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और भिवानी सहित प्रदेश के कई इलाकों में आसमान में बादल छाए हुए हैं।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। आज फिर प्रदेश में काले बादल छा गए है। मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और भिवानी सहित प्रदेश के कई इलाकों में आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में हवाएं चलने और दिन के तापमान गिरावट आने की संभावना है। बदलते मौसम के कारण कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को एहतिहात बरतने और फिलहाल नई बुवाई व कटाई रोकने की सलाह दी है।

कल रात नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

मौसम विभाग के मुताबिक 14 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर खुश्क, लेकिन परिवर्तनशील रहेगा। कल रात एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। 
इसके प्रभाव के कारण 13-14 अप्रैल को आंशिक बादल छा सकते हैं। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी और रात में गिरावट जारी रहेगी। इस बदलाव से आने वाले दिनों में भी सुबह-शाम ठंडक बनी रह सकती है।

किसानों को जारी की गई एडवाइजरी 

मौसम विभाग की तरफ से किसानों को एडवाइजरी जारी की गई है। किसानों को अगले 3 से 4 दिनों तक सरसों की कटाई और गहाई का काम रोकने को कहा है। किसानों से कहा गया है कि कटी हुई फसल को रस्सियों से अच्छी तरह बांधकर रखे, ताकि तेज हवाओं से फसल खेत में न बिखरे। यदि कीट का हमला दिखे, तो मौसम साफ होने पर ही अनुशंसित कीटनाशकों का छिड़काव करें। दिन और रात के समय पशुओं को अच्छी तरह हवादार शेड के नीचे रखें। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)            

 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!