Edited By Manisha rana, Updated: 11 Apr, 2026 08:36 AM

वृंदावन में हुए नाव हादसे में भिवानी के जगत कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय आशा मिड्ढा की मौत हो गई। वह रेलवे रोड स्थित जगदंबा भोजनालय के संचालक अर्जुन मिड्ढा की पत्नी थीं।
भिवानी : वृंदावन में हुए नाव हादसे में भिवानी के जगत कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय आशा मिड्ढा की मौत हो गई। वह रेलवे रोड स्थित जगदंबा भोजनालय के संचालक अर्जुन मिड्ढा की पत्नी थीं। यमुना नदी में नाव पलटने से कुल 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

आशा के नंदोई राधेश्याम ने बताया कि आशा की उम्र लगभग 55 साल थी। उनके पति अर्जुन दास मिड्ढा हैं। वह बीमार रहते हैं। इनके तीन बच्चे हैं- दो बेटे, अजय और दिनेश, और एक बेटी। तीनों शादीशुदा हैं। राधेश्याम ने आगे बताया कि आशा पिछले साल भी वृंदावन दर्शन करने के लिए गई थी। इस साल उसका लुधियाना से अपने मायके वालों के साथ प्लान बना हुआ था। वे बीते दिन शुक्रवार सुबह 7 बजे वहां पहुंचे। दोपहर 3 बजे उन्हें हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद दोनों बेटे वृंदावन के लिए रवाना हो गए।
एक ही परिवार के 7 सदस्यों की मौत
आशा मिड्ढा का मायका लुधियाना में है। इनके 7 सदस्यों की मौत हुई है। मृतकों में मधुर बहल, उसकी मां कविता बहल, चाचा चरणजीत, चरणजीत की पत्नी पिंकी बहल, मधुर की बुआ आशा रानी, दूसरी बुआ अंजू गुलाटी और फूफा राकेश गुलाटी शामिल हैं। आशा का शव आज भिवानी लाया जा सकता है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)