कुरुक्षेत्र में मां-बाप गए थे घर से बाहर, पीछे से इकलौते बेटे ने कर दिया ये कांड...

Edited By Manisha rana, Updated: 05 Apr, 2026 03:51 PM

son committed suicide in kurukshetra

कुरुक्षेत्र जिले के बाबैन क्षेत्र के गांव अन्टेहड़ी में युवक ने घर के चौबारे में पंखे से चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर में उसकी दो बहनें मौजूद थीं, जबकि माता-पिता खेत में घास लेने गए हुए थे।

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा) : कुरुक्षेत्र जिले के बाबैन क्षेत्र के गांव अन्टेहड़ी में युवक ने घर के चौबारे में पंखे से चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर में उसकी दो बहनें मौजूद थीं, जबकि माता-पिता खेत में घास लेने गए हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान 22 वर्षीय अमनपाल निवासी अन्टेहड़ी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमनपाल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर जरूरी साक्ष्य भी एकत्रित किए गए। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

रोने की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसी

पड़ोसी अभिषेक ने बताया कि वह अमनपाल का बचपन का दोस्त है। सुबह वह अपने घर पर था, तभी पड़ोसी राजकुमार के घर से रोने-बिलखने की आवाज सुनाई दी। वह तुरंत वहां पहुंचा तो देखा कि अमनपाल चौबारे के कमरे में पंखे से चुन्नी का फंदा लगाकर लटका हुआ था।

बहनों की मदद से नीचे उतारा

अभिषेक के अनुसार, उस समय अमनपाल की बहनें शिवानी और ऊमा मौके पर मौजूद थीं और रो रही थीं। उसने बहनों की मदद से अमनपाल को फंदे से नीचे उतारा। उस समय अमनपाल के माता-पिता सुमन देवी और राजकुमार खेत में घास लेने गए हुए थे। उन्हें फोन कर घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद वे तुरंत घर लौट आए।

कुछ दिनों से था परेशान

आस-पास के लोगों के अनुसार अमनपाल पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। थाना बाबैन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)          


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!