कुरुक्षेत्र में सड़क हादसा : 2 बाइकों की टक्कर में किशोर की मौत, परिवार में शोक की लहर

Edited By Krishan Rana, Updated: 30 Mar, 2026 02:30 PM

road accident in kurukshetra teenager dies in collision between two bikes fami

कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा क्षेत्र में पटियाला रोड पर हुए सड़क हादसे में एक 16 वर्षीय किशोर

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा): कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा क्षेत्र में पटियाला रोड पर हुए सड़क हादसे में एक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका पिता घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान अभिशेष कुमार (16) के रूप में हुई है। अभिशेष का परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है, लेकिन करीब 20 वर्षों से पिहोवा क्षेत्र के जुलमत गांव में रह रहा है। उसके पिता प्रमोद महतो एक किसान के यहां नौकरी करते हैं। अभिशेष अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और उसकी मौत से परिवार में शोक की लहर है।

काम से लौटते समय हुआ हादसा
प्रमोद महतो निवासी जुलमत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सोमवार रात करीब 10:30 बजे अपने बेटे अभिशेष के साथ बाइक पर निजी काम से ट्यूकर गांव गया था। काम निपटाने के बाद दोनों बाइक पर घर लौट रहे थे। उस समय अभिशेष बाइक पर पीछे बैठा हुआ था।

पीछे से मारी तेज टक्कर
जब वे ट्यूकर गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया। अभिशेष सड़क पर गिर गया, जबकि प्रमोद महतो बाइक समेत सड़क किनारे खेतों में जा गिरे। गिरने से अभिशेष के माथे पर गहरी चोट लगी और काफी खून बहने लगा।

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
प्रमोद महतो ने तुरंत गांव के लोगों को फोन कर मदद मांगी। ग्रामीणों की सहायता से अभिशेष को पहले पिहोवा के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे एलएनजेपी अस्पताल, कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अभिशेष को मृत घोषित कर दिया।

बाइक नंबर के आधार पर केस दर्ज
प्रमोद महतो के अनुसार टक्कर मारने के बाद आरोपी बाइक सवार कुछ देर के लिए उनके पास आया, लेकिन फिर अपनी बाइक HR41L-1346 लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और बाइक नंबर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)       

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!