House Fire: गोहाना में एक घर में लगी भयंकर आग, लाखों का नुकसान... मची भगदड़

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Apr, 2026 10:57 AM

massive fire broke out in a house in gohana

गोहाना शहर के वार्ड-11 के मेन बाजार में स्थित मकान में आज सुबह आग लगने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों की मानें तो गुरुद्वारे के पूर्व प्रधान सरदार काबल सिंह के घर में गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष ज्योत जगाई थी।

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना शहर के वार्ड-11 के मेन बाजार में स्थित मकान में आज सुबह आग लगने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों की मानें तो गुरुद्वारे के पूर्व प्रधान सरदार काबल सिंह के घर में गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष ज्योत जगाई थी। इसी ज्योत के कारण आग लग गई, कुछ देर में ही देखते ही देखते आग ने भीषण आग का रूप धारण ले लिया। घर से भीषण आग की लपटें उठने लगी। परिवार के लोग आग भड़कने से पहले सुरक्षित बाहर निकल आए। उसके बाद अग्निशमन को सूचना दी। बाजार की तंग गलियां होने के कारण अग्निशमन की गाड़ी को पहुंचने में देरी हुई, मगर किसी तरह से अग्निशमन की गाड़ी घर तक पहुंची और घर में लगी आग को काबू किया गया।

PunjabKesari

वहीं आस-पास के लोगों व नगर परिषद चेयरमेन के पति ने बताया कि यह वार्ड-11 में गुरुद्वारे के पूर्व प्रधान सरदार काबल सिंह का मकान है, सुबह करीब साढ़े बजे के आस-पास घर में आग लगी है। आग लगने का कारण घर में रखे गुरु ग्रंथ साहिब मंदिर में ज्योत जगाई थी जिसके कारण घर में आग लगी है। आग से काफी नुकसान हुआ। आग बहुत ज्यादा लग गई थी। घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि किसी प्रकार से परिवार वाले बाहर आ गए थे। 

अग्निशमन कर्मचारी ने बताया कि सुबह मेन बाजार हमे एक घर में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके कारण हम मौके पर आए कुछ तंग गलियां होने से परेशानी आई, मगर यहां आकर आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। जो भी आग लगने से नुकसान हुआ है वे घर वाले बताएंगे। हांलाकि परिवार वाले अभी इसको लेकर कुछ भी बोलने क़ो तैयार नहीं है कि आग किस वजह से लगी है जिसके बाद ही स्थिति साफ हो पाती कि आग लगने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)            

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!