Edited By Krishan Rana, Updated: 10 Apr, 2026 04:45 PM

कुरुक्षेत्र की पिपली अनाज मंडी में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा सरकार पर जमकर
कुरुक्षेत्र (रणदीप) : कुरुक्षेत्र की पिपली अनाज मंडी में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों को सम्मान देना चाहिए मगर वह उन्हें अपमानित करने पर तुली है। उन्होंने कहा कि गेहूं की फसल बेचने के लिए अनिवार्य किसानों का बायो मेट्रिक तत्काल रद्द होना चाहिए।
भूपेंद्र हुड्डा ने सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार किसानों को बेवजह परेशान कर रही है व उन्होंने अनावश्यक शर्तें हटाने की मांग करते हुए खराब फसल का स्पेशल गिरदावरी करवाकर मुआवजा देने की की मांग उठाई। हुड्डा ने बताया कि उन्हें पूरे प्रदेश से मंडियों में व्याप्त अव्यवस्थाओं की शिकायतें मिल रही हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार गेहूं की खरीद करने के बजाय किसानों पर नई-नई शर्तें थोप रही है। इन शर्तों में पोर्टल रजिस्ट्रेशन, गेट पास, गारंटर, बायोमेट्रिक, ट्रैक्टर नंबर और वेरिफिकेशन शामिल हैं। जिनके कारण किसान अपनी फसल बेचने के लिए कई दिनों तक इंतजार करने को मजबूर हैं। उन्होंने कृषि मंत्री के उस बयान की भी आलोचना की, जिनमें कहा गया था कि बारिश से पैदावार बढ़ेगी। वही मानेसर घटना पर हुड्डा बोले लाठी गोली नहीं समस्या का समाधान बातचीत होता है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)