कुरुक्षेत्र में काल बनी टोका मशीन: चारा काटते समय गले में कसी चुन्नी, महिला की तड़प-तड़प कर मौत

Edited By Isha, Updated: 23 Jun, 2026 09:00 AM

woman dies after her scarf gets caught in the fodder cutting machine

कुरुक्षेत्र के बाबैन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव प्रहलादपुर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहाँ पशुओं के लिए चारा काटते समय एक महिला की टोका मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा

कुरुक्षेत्र ( रणदीप): कुरुक्षेत्र के बाबैन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव प्रहलादपुर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहाँ पशुओं के लिए चारा काटते समय एक महिला की टोका मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला के गले की चुन्नी अचानक मशीन के पट्टे या गियर में फंस गई, जिससे गला घुटने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

मृतका की पहचान पिंकी (पत्नी बलविंदर सिंह) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पिंकी रोज की तरह अपने घर पर लगी टोका मशीन से मवेशियों के लिए चारा काट रही थी। चारा काटने के दौरान पिंकी ने गले में जो चुन्नी डाली हुई थी, वह अचानक टोका मशीन की चपेट में आ गई। चुन्नी इतनी तेजी से मशीन में लिपटी कि पिंकी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। चुन्नी के कसने से उसका गला बुरी तरह दब गया और वह मशीन के बीच ही फंस गई।जब यह हादसा हुआ, तभी संयोगवश गांव का ही एक व्यक्ति जगदीश (पुत्र श्रवण सिंह) वहां से गुजर रहा था।

गदीश ने बिना वक्त गंवाए अपनी पत्नी और बेटे की मदद से भारी मशक्कत के बाद पिंकी को मशीन से बाहर निकाला। तुरंत मौके पर ही डॉक्टर को भी बुलाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने जांच के बाद पिंकी को मृत घोषित कर दिया।हादसे के तुरंत बाद पड़ोसी जगदीश ने 'डायल 112' पर कॉल करके पुलिस को घटना की सूचना दी।सूचना मिलते ही बाबैन थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। लिस ने मृतका पिंकी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी (LNJP) अस्पताल कुरुक्षेत्र भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!