पानीपत हादसे में नाबालिग चाचा-भतीजे की मौत, 3 दिन बाद परिवार में शादी...पसरा मातम

Edited By Manisha rana, Updated: 23 Apr, 2026 09:27 AM

minor uncle and nephew die in panipat accident

पानीपत जिले में बुधवार देर शाम करीब आठ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बबैल गांव के इकलौते चाचा गुनित (14) व भतीजे विनीत उर्फ वंशु (8) की मौत हो गई।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत जिले में बुधवार देर शाम करीब आठ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बबैल गांव के इकलौते चाचा गुनित (14) व भतीजे विनीत उर्फ वंशु (8) की मौत हो गई। दोनों परिवार में लड़की शादी की बान की रस्म के दौरान मोटरसाइकिल पर पल्हेडी गांव की तरफ से बबैल आ रहे थे। इकलौते बेटे समेत परिवार में दो की मौत होने पर शादी की खुशियां भी मातम में बदल गई। पुलिस ने दोनों के शव जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिए हैं। अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। 

बबैल गांव के लोगों ने बताया कि उनके परिवार में तीन दिन बाद लड़की की शादी है। परिवार में बुधवार को लड़की के बान देने की रस्म चल रही थी। साहब सिंह के इकलौते बेटे गुनित अपने भतीजे विनीत उर्फ वंशु को बुधवार शाम करीब सात बजे मोटरसाइकिल पर लेकर पल्हेड़ी गांव की तरफ चले गए। गुनित मोटरसाइकिल चला रहा था। पल्हेड़ी-बबैल रोड पर अज्ञात वाहन चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। वे दोनों घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत ही घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की और घायलों को अस्पताल में लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिए हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!