अंबाला में नशे के खिलाफ रेलवे CIA की बड़ी कार्रवाई, 60 किलो चूरा पोस्त के साथ 6 तस्कर दबोचे

Edited By Harman, Updated: 17 Apr, 2026 03:02 PM

major drug crackdown in ambala 60 kg of poppy husk recovered

हरियाणा के अंबाला में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे CIA ने गुप्त सूचना के आधार पर 6 नशा तस्करों को भारी मात्रा में नशे के साथ गिरफ्तार किया गया।

अंबाला : हरियाणा के अंबाला में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे CIA ने गुप्त सूचना के आधार पर 6 नशा तस्करों को भारी मात्रा में नशे के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार सभी नशा तस्कर पंजाब के  रहने वाले

बता दें कि अंबाला पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चलाए हुए है। इसी कड़ी में अंबाला रेलवे CIA ने मध्य प्रदेश से आई एक ट्रेन से गुप्त सूचना के आधार पर 6 नशा तस्करों को भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। ये सभी पंजाब के रहने वाले है और इनके कब्जे से 60 किलो ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है। सभी के खिलाफ FIR दर्ज कर करवाई शुरू कर दी गई है। इनमें से पांच को ज्यूडिशियल भेज दिया गया है तो वहीं एक को चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। 

CIA इंचार्ज ने बताया कि ये जहां से नशा लाते थे उनको भी गिरफ्तार करने की तैयारी चल रही है और जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस नशा तस्करों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!