Edited By Manisha rana, Updated: 24 Apr, 2026 08:23 AM

हरियाणा के पूर्व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने उनके काफिले को रोककर हथियार दिखाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपों को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
चंडीगढ़ : हरियाणा के पूर्व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने उनके काफिले को रोककर हथियार दिखाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपों को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
याचिका में उन्होंने न केवल इस पूरे मामले में एफ.आई.आर. दर्ज करने की मांग की है बल्कि जांच हरियाणा पुलिस से हटाकर किसी स्वतंत्र एजैंसी को सौंपने की गुहार लगाई है। हाईकोर्ट मामले पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा। याचिका में कहा गया है कि गत 17 अप्रैल को हिसार में उनके काफिले को एक सफेद बोलैरो गाड़ी ने रोक लिया।
आरोप है कि सिविल ड्रेस में मौजूद पुलिस अधिकारी, जिनमें इंस्पैक्टर पवन कुमार का नाम प्रमुख रूप से लिया गया है, ने हथियार लहराते हुए उन्हें और उनके सुरक्षाकर्मियों को धमकाया। घटना के बाद हरियाणा पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय उल्टा उनके परिजनों और समर्थकों के खिलाफ झूठे मुकद्दमे दर्ज कर दबाव बनाने की कोशिश की।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)