अग्रोहा धाम का नाम बदलकर श्री अग्रोहा धाम रखा जाए और हिसार रेलवे स्टेशन से इस धाम को सीधी रेलवे लाइन से जोड़ा जाए : चंद्रमोहन

Edited By Krishan Rana, Updated: 09 Apr, 2026 09:19 PM

agroha dham should be renamed as shri agroha dham and this dham should be connec

पंचकूला में आज आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं विधायक पंचकूला चंद्रमोहन ने सरकार से

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : पंचकूला में आज आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं विधायक पंचकूला चंद्रमोहन ने सरकार से हिसार स्थित अग्रोहा धाम का नाम बदलकर श्री अग्रोहा धाम करने और हिसार जिले का नाम बदलकर अग्रोहा दत्त रखने और श्री अग्रोहा धाम को सीधी रेलवे लाइन से जोड़ने की मांग की है। 

विधायक चंद्रमोहन ने कहा कि जिस प्रकार से अन्य धार्मिक आस्था के प्रतीक धामों का नाम बड़ी आस्था पूर्वक लिया जाता है उसी प्रकार इसका नाम भी श्री अग्रोहा धाम होना चाहिए और हिसार जिले का नाम बदलकर अग्रोह दत्त रखा जाए, इसके अलावा हिसार से श्री अग्रोहा धाम को सीधी रेलवे लाइन से भी जोड़ा जाए ताकि देशभर से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को श्री अग्रोहा धाम पहुंचने में कोई परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि अब तक कई बार हिसार को श्री अग्रोहा धाम से सीधा जोड़े जाने के कई बार घोषणा की गई लेकिन अभी तक इसे सिरे नहीं चढ़ाया जा सका। इस अवसर पर प्रेस वार्ता में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय संगठन सचिव विजय बंसल एडवोकेट सहित नरेश गनेरीवाला, नवीन बंसल आदि गणमान्य एवं अन्य लोग भी उपस्थित थे।

 इस अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए विधायक चंद्रमोहन ने कहा कि हिसार स्थित श्री अग्रोहा धाम महाराजा अग्रसेन जी की राजधानी थी और यही महाराजा अग्रसेन जी की कर्मभूमि भी थी। उन्होंने कहा कि महाभारत कालीन महाराजा अग्रसेन जी हमेशा समाजवाद एवं अहिंसा के प्रतीक रहे हैं, महाराजा अग्रसेन जी कलयुगी अवतार रहे हैं इसलिए महाराज अग्रसेन जी समस्त अग्रवाल समाज के लिए श्रद्धा एवं उनकी आस्था के प्रतीक रहे हैं। आज पूरे विश्व के करोड़ों लोग महाराजा अग्रसेन जी की अहिंसा के सिद्धांत को अपनाए हुए हैं।
विधायक चंद्रमोहन ने सरकार के समक्ष यह भी मांग रखी की महान स्वतंत्रता सेनानी एवं देश की आजादी की क्रांति में अपनी जान देने वाले लाला लाजपत राय जी को मरणोपरांत भारत रत्न अवार्ड देना चाहिए। 

इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय संगठन सचिव विजय बंसल एडवोकेट ने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस की चौधरी भजनलाल की सरकार ने हमेशा अग्रवाल समाज का सम्मान किया है अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल में चौधरी भजनलाल जी ने श्री अग्रोहा धाम में अनुदान दिया और चौधरी भजनलाल के परिवार का श्री महाराज अग्रोहा धाम के विकास एवं अग्रवाल समाज के हितों के कार्य करने का बहुत बड़ा योगदान रहा है। पंचकूला शहर के सेक्टर 16 में भी तत्कालीन मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल जी ने अग्रवाल भवन के निर्माण कार्य की नींव रखी थी और उन्होंने भवन निर्माण के लिए अनुदान राशि भी दी थी। 

उन्होंने बताया कि रायपुररानी एवं नारायणगढ़ में अग्रवाल भवन निर्माण में तत्कालीन विधायक चंद्रमोहन का विशेष योगदान रहा है उन्होंने अपने ऐच्छिक कोटे से दोनों भवनों के निर्माण में अनुदान दिया, विधायक चंद्रमोहन जी के प्रयासों से ही पंचकूला एवं पिंजौर शहर में महाराजा अग्रसेन के नाम पर चौक बनाए गए। विजय बंसल ने कहा कि केवल इतना ही नहीं चौधरी भजनलाल के परिवार ने पंचकूला एवं कालका क्षेत्र में अग्रवाल समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व दिया, उनका अग्रवाल  समाज के व्यक्ति को राज्यसभा सदस्य और कई पार्षद बनाने में विशेष योगदान रहा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)            

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!