कमरे से आ रही थी बदबू...पड़ोसी ने बुलाई पुलिस, अंदर का नजारा देख सब रह दंग

Edited By Manisha rana, Updated: 24 Apr, 2026 09:25 AM

elderly man body found in room in tohana

टोहाना शहर के पुराने बस स्टैंड के पीछे आजाद नगर एरिया में घर में बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है, सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह  में रखवा दिया है।

टोहाना (सुशील सिंगला) : टोहाना शहर के पुराने बस स्टैंड के पीछे आजाद नगर एरिया में घर में बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है, सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह  में रखवा दिया है। पुलिस को इसकी सूचना पड़ोसी दुकानदार हर्ष द्वारा दी गई, जब उसने बताया कि दो दिन से घर बदबू आ रही है, तो उसने डायल 112 को फोन करके बुलाया। 

मृतक की पहचान 55 वर्षीय राजस्थान के भरतपुर निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो पिछले एक साल से टोहाना के आजाद नगर में रहता था। शहर थाना से सब इंस्पेक्टर ईश्वर पूनिया मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई विक्रांत से फोन पर संपर्क किया और वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बात करके घर में पुलिस दाखिल हुई तो विशाल को मृत पाया जिसकी उम्र लगभग 55 साल है। 

दुकानदार हर्ष ने बताया कि पिछले दो-तीन दिन से लगातार मकान से बदबू आ रही थी जिसके चलते उसने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ईश्वर पूनिया ने बताया कि मृतक विशाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। मृतक के भाई विक्रांत के आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी, प्राथमिक जांच के अनुसार हार्ट अटैक से मौत होना प्रतीत हो रहा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!