पानीपत में सनसनी: नहर में बहता मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव, शिनाख्त के लिए 3 जिलों की पुलिस अलर्ट

Edited By Isha, Updated: 11 Apr, 2026 05:55 PM

body of 40 year old man found floating in canal

जिले में सिवाह बाईपास के नजदीक शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दिल्ली पैरलल नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहता हुआ दिखाई दिया। शव की सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित

पानीपत(सचिन): जिले में सिवाह बाईपास के नजदीक शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दिल्ली पैरलल नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहता हुआ दिखाई दिया। शव की सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

जानकारी के अनुसार, सिवाह गांव के पास से गुजर रही दिल्ली पैरलल नहर में ग्रामीणों ने एक करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पानी की लहरों के साथ बहते हुए देखा। ग्रामीणों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए शव को बहने से रोका और उसे नहर से बाहर निकाला। इसके बाद मामले की सूचना तुरंत डायल 112 को दी गई। कुछ ही देर में पुलिस की पीसीआर और संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का निरीक्षण किया, लेकिन मृतक की जेब या आसपास से ऐसी कोई वस्तु या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी पहचान हो सके। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष आंकी जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।शव की शिनाख्त को लेकर पानीपत पुलिस अब पूरी तरह से रेस हो गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई कदम उठाए हैं।

करनाल, जींद और रोहतक जैसे पड़ोसी जिलों की पुलिस से संपर्क साधा है। सभी जिलों के पुलिस थानों को पिछले कुछ दिनों के दौरान दर्ज हुई गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगालने के निर्देश दिए गए हैं।

सोशल मीडिया का उपयोगः पुलिस ने मृतक के हुलिए और फोटो को वॉट्सएप ग्रुप, फेसबुक और ट्विटर (X) जैसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सांझा किया है, ताकि अगर कोई व्यक्ति अपने किसी लापता परिजन की तलाश कर रहा हो, तो वह पुलिस से संपर्क कर सके।

पुलिस इस मामले को कई पहलुओं से देख रही है। पुलिस जांच कर रही है कि व्यक्ति नहर में कैसे गिरा। क्या यह कोई हादसा था या व्यक्ति ने मानसिक परेशानी के चलते आत्महत्या की है। पुलिस हत्या के पहलू को भी नकार नहीं रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत के असली कारणों का खुलासा हो सके।
|
फिलहाल पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया है। शिनाख्त और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए शव को पानीपत के सामान्य अस्पताल के शव गृह में 72 घंटों के लिए रखवाया गया है। पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी को भी इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी मिले, तो वह तुरंत नजदीकी थाने या डायल 112 पर सूचना दे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!