पानीपत में नहर किनारे स्कूटी व स्कूल बैग मिलने से मचा हड़कंप, साथ में मिली लोडेड रिवाल्वर

Edited By Manisha rana, Updated: 15 Apr, 2026 01:57 PM

scooty and a school bag were found on the bank of a canal in panipat

पानीपत जिले के गांव नामुंडा में नहर के किनारे एक्टिवा खड़ी मिली। एक्टिवा के पास से लोडेड रिवाल्वर बरामद हुई। वहीं एक्टिवा पर एक बैग मिला।

पानीपत  (सचिन शर्मा) : पानीपत जिले के गांव नामुंडा में नहर के किनारे एक्टिवा खड़ी मिली। एक्टिवा के पास से लोडेड रिवाल्वर बरामद हुई। वहीं एक्टिवा पर एक बैग मिला। बैग के अंदर 12वीं कक्षा की किताब, चश्मा और चार जिंदा रोंद बरामद हुए हैं। स्कूटी के आस-पास चॉकलेट के खाली रैप भी बरामद हुए हैं।

बताया जा रहा है कि आज सुबह जब ग्रामीण सैर करने के लिए यहां पहुंचे और यह सब देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। अनुमान लगाया जा रहा है कि रिवाल्वर से कोई सुसाइड करने के लिए यहां पहुंचा था पर रिवाल्वर से सुसाइड ना कर पाया और नहर में छलांग लगा दी। स्थानीय पुलिस और सीआईए की टीम मौके पर पहुंचकर सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)              

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!