अनाज मंडी में गेहूं खरीद में गड़बड़ी का आरोप: यूपी से लाकर रातोंरात MSP पर बेचा गेहूं... किसान यूनियन ने उठाए सवाल

Edited By Isha, Updated: 15 Apr, 2026 01:43 PM

allegations of irregularities in wheat procurement at the grain market

जिले की अनाज मंडी थानेसर में गेहूं खरीद को लेकर गड़बड़ी के आरोप सामने आए हैं। शहीद भगत सिंह किसान यूनियन (SBSKU) ने आरोप लगाया है कि दूसरे प्रदेश से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में गेहूं लाकर उसे रातोंरात न्यूनतम

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा): जिले की अनाज मंडी थानेसर में गेहूं खरीद को लेकर गड़बड़ी के आरोप सामने आए हैं। शहीद भगत सिंह किसान यूनियन (SBSKU) ने आरोप लगाया है कि दूसरे प्रदेश से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में गेहूं लाकर उसे रातोंरात न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बेच दिया गया, जबकि स्थानीय किसान अपनी फसल बेचने के लिए मंडी में धक्के खा रहे हैं।

यूनियन के महासचिव दिलबाग सिंह ने बताया कि बीती रात दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में करीब 150-150 क्विंटल गेहूं मंडी में लाया गया। आरोप है कि इन ट्रॉलियों का न तो गेट पास काटा गया और न ही किसी प्रकार की बायोमेट्रिक प्रक्रिया की गई। ट्रैक्टर सीधे मंडी में प्रवेश कर गए और रात के समय गेहूं की तुलाई करवाई गई। यूनियन को आशंका है कि यह गेहूं रातोंरात MSP पर बेच भी दिया गया।

दिलबाग सिंह के अनुसार उनके पास ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के मंडी में प्रवेश करने की सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। उनका कहना है कि ये ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मंडी के पिछले गेट से अंदर आईं और उन पर यूपी नंबर दर्ज था। यूनियन ने यह फुटेज मार्केट कमेटी के अधिकारियों को सौंपते हुए मामले में जांच और कार्रवाई की मांग की है।

यूनियन नेताओं का कहना है कि किसानों के लिए बायोमेट्रिक, गेट पास और रजिस्ट्रेशन जैसी कई शर्तें लागू हैं, लेकिन व्यापारियों के लिए ऐसे कड़े नियम नहीं हैं। उनका आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर गड़बड़ी की जा सकती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो किसान यूनियन सड़क जाम करने पर मजबूर होगी।

वहीं, मार्केट कमेटी के सचिव हरजीत सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ चुका है। दो वाहन बिना गेट पास के मंडी में आए थे, जिसकी जांच की जा रही है। यूनियन की ओर से दी गई सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस आढ़ती के पास यह गेहूं आया होगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और मंडी में चेकिंग भी बढ़ाई जाएगी।


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!