Edited By Isha, Updated: 14 Apr, 2026 08:41 AM

हरियाणा के करनाल से एक ऐसी हृदयविदारक खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। 10 दिन पहले घर आई नई कार खुशियों के बजाय मातम का कारण बन गई। एक मां अपनी 5 साल
करनाल: हरियाणा के करनाल से एक ऐसी हृदयविदारक खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। 10 दिन पहले घर आई नई कार खुशियों के बजाय मातम का कारण बन गई। एक मां अपनी 5 साल की बेटी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और हादसे के महज 2 घंटे बाद खुद भी दम तोड़ दिया।
कैसे घटी यह घटना?
पंचकूला के एस्टेट ऑफिस में कार्यरत आरती (35) अपनी नई कार से ड्राइविंग का अभ्यास कर रही थीं। कार में उनके पिता भी सवार थे, जिनकी गोद में आरती की 5 साल की बेटी अयांशी बैठी थी।
अभ्यास के दौरान अचानक कार पर से नियंत्रण खो गया और गाड़ी तेज रफ्तार में सीधे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिता की गोद में बैठी अयांशी उछलकर कार के अगले शीशे (Windscreen) से जा टकराई। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मासूम अयांशी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
बेटी के गम में मां की मौत
हादसे के बाद आरती को अपनी बेटी की मौत का पता चला, तो वह गहरे मानसिक सदमे (Shock) में चली गईं। डॉक्टरों के अनुसार, आरती को गंभीर शारीरिक चोटें तो थीं ही, लेकिन बेटी को खोने का दुख उन पर भारी पड़ा। हादसे के ठीक 2 घंटे बाद आरती की भी मृत्यु हो गई।