हरियाणा कांग्रेस ने निकाय चुनावों के लिए उम्मीदवारों सूची की जारी ,अम्बाला, सोनीपत और पंचकूला के लिए नामों का ऐलान

Edited By Isha, Updated: 25 Apr, 2026 05:38 PM

congress releases list of candidates for local body elections

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (HPCC) ने आगामी नगर निगम चुनावों के लिए कमर कस ली है। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी बी.के. हरिप्रसाद ने अम्बाला, सोनीपत और पंचकूला नगर निगमों के लिए वार्ड सदस्यों के उम्मीदवारों के प्रस्ताव को आधिकारिक मंजूरी दे दी है।

पंचकूला(उमंग):  हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (HPCC) ने आगामी नगर निगम चुनावों के लिए कमर कस ली है। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी बी.के. हरिप्रसाद ने अम्बाला, सोनीपत और पंचकूला नगर निगमों के लिए वार्ड सदस्यों के उम्मीदवारों के प्रस्ताव को आधिकारिक मंजूरी दे दी है।प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विभिन्न वार्डों के लिए निम्नलिखित उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है:

PunjabKesari

सोनीपत नगर निगम
सोनीपत के लिए चार सामान्य सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है:

  •  वार्ड 4 (सामान्य): श्रीमती पायल मलिक (पत्नी श्री रोहित मलिक)
  •   वार्ड 7 (सामान्य): श्री बिजेन्द्र 'बिंटू' (पुत्र श्री ईश्वर सिंह)
  •   वार्ड 8 (सामान्य): श्री पवन कुमार (पुत्र श्री प्रेम सिंह)
  •   वार्ड 22 (सामान्य): श्री नवीन कुमार (पुत्र श्री राजबीर सिंह)

 पंचकूला नगर निगम
पंचकूला के लिए तीन मुख्य उम्मीदवारों के नाम तय किए गए हैं:

  •  वार्ड 2 (सामान्य - महिला): श्रीमती चारू चावला (पत्नी श्री सुनील चावला)
  •  वार्ड 14 (सामान्य): श्री पीयूष गौतम (पुत्र श्री केशर गौतम)
  •  वार्ड 16 (SC - महिला): श्रीमती सुनीता (पत्नी श्री सुमित)

 अम्बाला नगर निगम: उम्मीदवार में बदलाव
अम्बाला नगर निगम के वार्ड नंबर 19 में पार्टी ने बड़ा फेरबदल किया है। अब यहाँ श्री सचिन पुनिया के स्थान पर श्री पुनीत (पुत्र श्री जसमेर चंद) कांग्रेस के आधिकारिक उम्मीदवार होंगे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!