कड़ी सुरक्षा, फिर भी खाली सेंटर...HCS परीक्षा के पहले चरण में आधे से ज्यादा अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर

Edited By Krishan Rana, Updated: 26 Apr, 2026 04:33 PM

tight security yet empty centres  more than half the candidates were absent i

हरियाणा के विभिन्न जिलों में हरियाणा सिविल सेवा की परीक्षा सुबह-शाम दो चरणों में संपन्न हुई

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के विभिन्न जिलों में हरियाणा सिविल सेवा की परीक्षा सुबह-शाम दो चरणों में संपन्न हुई। अकेले यमुनानगर में 5520 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लेना था लेकिन इनमें से 2494 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। जिन्होंने पहले चरण की सुबह 10 से 12 बजे तक की परीक्षा में भाग नहीं लिया।

 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। उपयुक्त प्रीति और पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल समेत सभी डीएसपी, थाना प्रभारी, इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारी विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर डटे रहे। उपायुक्त प्रीति ने बताया कि यमुनानगर में 5520 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लेना था लेकिन इनमें से 2494 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। 

PunjabKesari

प्रथम चरण की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों का कहना है कि इस बार पेपर काफी मुश्किल भरा रहा। दूसरे चरण की परीक्षा जो सी सेट की परीक्षा होती है अगर उसमें क्वालीफाई हुए तभी पहले पेपर की चैकिंग होगी, और उसके नंबर लगेंगे। युवाओं का कहना है कि पेपर में नेगेटिव मार्किंग भी रही, अगर किसी के चार आंसर गलत हुए तो एक नंबर कट जाएगा। उन्होंने बताया कि ज्यादातर हरियाणा से संबंधित प्रश्न थे, लेकिन केरल सहित अन्य इलाकों से संबंधित प्रश्न भी थे।

 यमुनानगर में आयोजित इस सिविल हरियाणा सिविल परीक्षा में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों का कहना है कि उन्होंने प्रथम चरण की परीक्षा दी है जिसमें प्रश्न काफी मुश्किल थे। अब देखते हैं दूसरे चरण की सी सैट परीक्षा में क्या रहता है जो दूसरे चरण की परीक्षा को क्वालीफाई करेगा उसी के पहले पेपर के नंबर जुड़ेंगे। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                     

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!