ICU में हैवानियत: सोनीपत के निजी अस्पताल में छात्र को बेड से बांधकर पीटा, शरीर पर मिले 6 चोटों के निशान

Edited By Isha, Updated: 28 Apr, 2026 08:11 AM

student tied to bed and tortured in private hospital in sonipat

सैक्टर-27 थाना क्षेत्र में एक निजी विश्वविद्यालय के छात्र के साथ अस्पताल में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोलकाता निवासी बी. कॉम (ऑनर्स) प्रथम वर्ष के छात्र ने बताया

सोनीपत: सैक्टर-27 थाना क्षेत्र में एक निजी विश्वविद्यालय के छात्र के साथ अस्पताल में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोलकाता निवासी बी. कॉम (ऑनर्स) प्रथम वर्ष के छात्र ने बताया कि 23 अप्रैल की रात वह अपने दोस्त के साथ राठधना रोड स्थित यूनिवर्सिटी के पास वाइन शॉप के नजदीक शराब पी रहे थे। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। छात्र के अनुसार जब उन्हें होश आया तो वह सैक्टर-27 क्षेत्र के एक निजी अस्पताल के आई.सी.यू. में थे, जहां कुछ लोग उनके हाथ-पैर बांधकर चुप रहने की धमकी दे रहे थे और मारपीट कर रहे थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें परिजनों से बात भी नहीं करने दी गई। 24 अप्रैल को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और छात्र का बयान दर्ज किया। मैडिकल जांच में छात्र के शरीर पर 6 चोटें पाई गई हैं। कुछ चोटों के लिए एक्स-रे और विशेषज्ञ राय मांगी गई है, जबकि अन्य जरूरी सैंपल भी सुरक्षित किए गए हैं।

पुलिस ने अस्पताल के सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाले और ड्यूटी स्टाफ से पूछताछ की। प्राथमिक जांच में छात्र को बैड से बांधने और मारपीट किए जाने की पुष्टि सामने आई है। घटना के समय छात्र के साथ मौजूद दोस्त को भी जांच में शामिल कर बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और मैडिकल रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!