Hisar Student Mahapanchayat: प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम; 21 सदस्यीय कमेटी लेगी बड़े फैसले

Edited By Isha, Updated: 28 Apr, 2026 10:53 AM

5 day ultimatum to administration 21 member committee to take major decisions

हरियाणा के हिसार में आयोजित 'छात्र हित महापंचायत' आज बड़े फैसलों के साथ संपन्न हुई। विश्वविद्यालय परिसर और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर बुलाई गई इस महापंचायत में छात्र नेताओं और विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर प्रशासन के खिलाफ हुंकार भरी है।

हिसार(संदीप): हरियाणा के हिसार में आयोजित 'छात्र हित महापंचायत' आज बड़े फैसलों के साथ संपन्न हुई। विश्वविद्यालय परिसर और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर बुलाई गई इस महापंचायत में छात्र नेताओं और विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर प्रशासन के खिलाफ हुंकार भरी है।

 महापंचायत के दौरान छात्रों ने अपनी मांगों को मनवाने के लिए चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ने का फैसला लिया है।आंदोलन के भविष्य की रूपरेखा तैयार करने और प्रशासन के साथ संवाद के लिए 21 सदस्यों की एक विशेष कमेटी बनाई गई है। कमेटी ने पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन को 5 दिन का समय दिया है। जल्द ही यह कमेटी आईजी (IG) और एसपी (SP) से मुलाकात कर उन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपेगी।

छात्रों की मुख्य माँगें
महापंचायत में दो मुद्दों पर सबसे अधिक जोर दिया गया है कि हालिया प्रदर्शनों के दौरान छात्रों पर दर्ज किए गए पुलिस केसों को बिना शर्त वापस लिया जाए।यूनिवर्सिटी में व्याप्त प्रशासनिक और बुनियादी सुविधाओं की कमियों को तुरंत दूर किया जाए।

कड़ी चेतावनी: "झुकेंगे नहीं, लड़ेंगे"
छात्र नेताओं ने दो टूक शब्दों में कहा है कि यदि 5 दिनों के भीतर उनकी सुनवाई नहीं होती है, तो अगली महापंचायत इससे भी बड़े स्तर पर होगी। छात्रों का कहना है कि प्रशासन उनकी चुप्पी को कमजोरी न समझे; यदि माँगें नहीं मानी गईं, तो आने वाले समय में "इससे भी कड़े फैसले" लिए जाएंगे जिससे पूरे क्षेत्र में आंदोलन तेज होगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!