हिसार में दिनदहाड़े हत्या से सनसनी, नहर पर गाड़ी धोने गए युवक पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार...जांच में जुटी पुलिस

Edited By Krishan Rana, Updated: 05 Jul, 2026 12:39 PM

broad daylight murder in hisar sparks panic youth stabbed repeatedly while wash

हरियाणा के हिसार जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच

हिसार : हरियाणा के हिसार जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। यहां बाइक सवार बदमाशों ने 2 दोस्तों पर चाकुओं से हमला कर दिया,जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया है। घायल का बरवाला के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 25 वर्षीय विष्णु के रूप में हुई है। जबकि घायल होने वाला 23 वर्षीय पारस है। उपचाराधीन पारस ने बताया कि वह और विष्णु नहर पर गाड़ी धोने गए थे, तभी बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने विष्णु को कहा कि कुछ बात करनी है। बाद में तीनों ने विष्णु पर चाकुओं से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

डीएसपी सुमित कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।    

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!