हिसार में बड़ा विमान हादसा टला: डॉ. सुभाष चंद्रा के पिता का पार्थिव शरीर ला रहा चार्टर्ड प्लेन रनवे से पहले गिरा, पंख टूटे

Edited By Isha, Updated: 15 Jul, 2026 08:12 AM

major air accident averted in hisar

महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट हिसार पर एक विमान हादसा टल गया। पूर्व राज्यसभा सांसद एवं एस्सेल गुरप के चेयरमैन डा. सुभाष चन्द्रा के पिता स्वगींव नंद किशोर गोयन्का के पार्थिक शरीर को मुम्बई से हिसार लेकर आ र

हिसार: महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट हिसार पर एक विमान हादसा टल गया। पूर्व राज्यसभा सांसद एवं एस्सेल गुरप के चेयरमैन डा. सुभाष चन्द्रा के पिता स्वगींव नंद किशोर गोयन्का के पार्थिक शरीर को मुम्बई से हिसार लेकर आ रहा चार्टर्ड विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गया।

हालांकि विमान को जरूर नुकसान पहुंचा, लेकिन पायलट सहितविमान में सवार सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं। घटना के बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने तत्काल सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई और तकनीकी टीम ने मौके का निरीक्षण किया। इस मामले की जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह घटना मानवीय भूल थी या किसी अन्य तकनीकी कारण से हुई। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार इस घटना का नियमित हवाई सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा है। वैसे भी मंगलवार को हिसार एयरपोर्ट से कोई व्यावसायिक उड़ान निधर्धारित नहीं थी।

अभी जो सामने आया है उसके अनुसार चार्टर्ड विमान को एयरपोर्ट की मुख्य सक्रिय हवाई पट्टी पर उतरना था, लेकिन यह निर्धारित स्थान से पहले ही उतर गया। इसे शुरूआती तौर पर प्री लैंडिंग माना जा रहा है। इस कारण चार्टर्ड विमान बंद पड़े पुराने रनवे एवं एप्रोच क्षेत्र की ओर पहुंच गया।जहां लगी कैट लाइट से विमान का बायां पंख टकरा गया। इससे विमान के पंख को नुकसान पहुंचा है, वहीं रनवे पर लगी कैट लाइट भी क्षतिग्रस्त हो गई।

महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट के निदेशक ओ.पी. सैनी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पायलट द्वारा निर्धारित बिंदु से पहले विमान उतारने के कारण ऐसा हुआ। इसकी सूचना डी.जी.सी.ए. को दे दी गई है। अब डी. जी. सी.ए. की विशेषज्ञ टीम हिसार पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की तकनीकी जांच करेगी। जांच पूरी होने तक संबंधित विमान को एयरपोर्ट परिसर में ही रखा जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!