Hisar में आवारा कुत्तों का आतंक, गली में खेल रहे मासूम पर झुंड ने किया हमला...CCTV में कैद हुई घटना

Edited By Krishan Rana, Updated: 04 Jul, 2026 07:14 PM

terror of stray dogs in hisar the pack attacked an innocent child playing in th

हिसार में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला शहर के सेक्टर 9-11 का

हिसार (विनोद सैनी) : हिसार में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला शहर के सेक्टर 9-11 का है, जहां सेक्टर 9-11 स्थित मकान नंबर 1092 के सामने गली में खेल रहे एक मासूम बच्चे पर आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। हमले में बच्चा जमीन पर गिर गया और कुत्तों ने उसे काट लिया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार हिसार के सेक्टर 9-11 में गली में खेल रहे एक बच्चे पर आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। हमले के दौरान बच्चा जमीन पर गिर पड़ा और कुत्तों ने उसे काट लिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। सेक्टर के निवासियों ने प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि आवारा कुत्तों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके और बच्चों सहित आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!