Panipat में बेखौफ बदमाश, वकील पवन सैनी पर जानलेवा हमला...बदमाश झपटमारी कर हुए नौ-दो ग्यारह

Edited By Isha, Updated: 28 Apr, 2026 10:34 AM

brazen criminals in panipat deadly attack on advocate pawan saini

हरियाणा के पानीपत जिले में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब कानून के जानकार भी सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला समालखा के नेस्ले रोड का है, जहाँ देर शाम एडवोकेट पवन सैनी पर 5-6 हथियारबंद बदमाशों

पानीपत(सचिन): हरियाणा के पानीपत जिले में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब कानून के जानकार भी सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला समालखा के नेस्ले रोड का है, जहाँ देर शाम एडवोकेट पवन सैनी पर 5-6 हथियारबंद बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने न केवल वकील की गाड़ी में तोड़फोड़ की, बल्कि सोने की अंगूठी छीनकर फरार हो गए।

 
एडवोकेट पवन सैनी ने बताया कि वह अपने निजी काम से समालखा गए थे। जब वह नेस्ले रोड से किवाना चौक की ओर लौट रहे थे, तभी घात लगाकर बैठे 5-6 अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। हमलावरों ने गाड़ी रुकवाने के लिए सामने वाले शीशे पर हमला कर उसे तोड़ दिया। इस हमले के बाद जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों में गहरा रोष है। वकीलों के एक प्रतिनिधिमंडल (Delegation) ने तुरंत SP पानीपत से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वकील कड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे।


घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने डायल 112 को सूचित किया। पुलिस ने मौके का मुआयना कर शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस नेस्ले रोड और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!