बागियों के खिलाफ BJP का तगड़ा एक्शन, इन नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

Edited By Harman, Updated: 29 Apr, 2026 05:27 PM

bjp takes strong action against rebels these leaders expelled from the party

हरियाणा से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बीजेपी ने अपनी पार्टी के नेताओं के खिलाफ तगड़ा एक्शन लिया है। सोनीपत में नगर निगम चुनावों के दौरान अनुशासन को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए 8 नेताओं को पार्टी से छह वर्षों के लिए बाहर कर दिया है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बीजेपी ने अपनी पार्टी के नेताओं के खिलाफ तगड़ा एक्शन लिया है। सोनीपत में नगर निगम चुनावों के दौरान अनुशासन को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए 8 नेताओं को पार्टी से छह वर्षों के लिए बाहर कर दिया है। 

पार्टी जारी आदेश में कहा गया कि सोनीपत नगर निगम चुनावों के दौरान, कुछ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के विरुद्ध निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ते हुए और पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाया गया, जो पार्टी के प्रति गंभीर अनुशासनहीनता है।

भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और संगठनात्मक मर्यादा के विपरीत ऐसे कृत्य किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं। अतः, ऐसे समस्त व्यक्तियों को तत्काल प्रभाव से छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

PunjabKesari

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!