Haryana Census Update: स्व-गणना का आज अंतिम दिन, 1 मई से शुरू होगा जमीनी सर्वे

Edited By Isha, Updated: 30 Apr, 2026 08:49 AM

today is the last day for self enumeration the ground survey will begin on may

प्रदेश में स्व-गणना का वीरवार को आखिरी दिन है। अब तक हरियाणा में करीब दो लाख 45 हजार से अधिक परिवारों ने अपनी स्व-गणना पूरी कर ली है। विशेष रूप से स्व-गणना को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखा गया है

चंडीगढ़:  प्रदेश में स्व-गणना का वीरवार को आखिरी दिन है। अब तक हरियाणा में करीब दो लाख 45 हजार से अधिक परिवारों ने अपनी स्व-गणना पूरी कर ली है। विशेष रूप से स्व-गणना को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखा गया है। पूरे राज्य में 1 मई से वास्तविक मकान सूचीकरण और जनगणना कार्य शुरू होगा।

हरियाणा के जनगणना निदेशक डॉ. ललित जैन ने प्रदेश के लोगों से अपील की है कि सभी इसमें सक्रिय रूप से भाग लेकर अपनी जनगणना पूरी करवाएं। स्व-गणना एक बहुत ही सरल प्रक्रिया है और पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर इसे 5 से 7 मिनट में पूरा किया जा सकता है।

इसके बाद जनगणना करने वाले (एन्यूमरेटर) के साथ केवल जारी किया गया आईडी नंबर साझा करना होगा। डॉ. जैन ने बताया कि पूरे राज्य में एक मई से वास्तविक मकान सूचीकरण और जनगणना कार्य होगा।

उन्होंने आम जन से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आने वाले सभी एन्यूमरेटरों और सुपरवाइजरों को पूरा सहयोग दें और उन्हें सही, सटीक व अपडेट जानकारी प्रदान करें। नागरिकों द्वारा दी गई जानकारी को पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा और किसी भी व्यक्ति या संस्था के साथ साझा नहीं किया जाएगा।

डॉ. जैन ने कहा कि जनगणना अधिकारियों को आवश्यक जानकारी देने से इनकार करना एक दंडनीय अपराध है। यदि किसी एन्यूमरेटर, सुपरवाइजर या नागरिक को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना करना पड़ता है तो वे अपने संबंधित सुपरवाइजर या तहसीलदार से संपर्क कर सकते हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!