हरियाणा पुलिस भर्ती: 20 अप्रैल से शुरू होगा फिजिकल टेस्ट, जर्मनी की मशीनों से होगी पारदर्शिता की जांच

Edited By Isha, Updated: 18 Apr, 2026 04:16 PM

haryana police recruitment physical tests to begin on april 20

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के अध्यक्ष हिम्मत सिंह और सदस्य भूपेंद्र सिंह चौहान ने आज एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कांस्टेबल भर्ती की तैयारियों की जानकारी साझा की। प्रदेश में 5,500 पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए चयन प्रक्रिया अब अपने...

पंचकूला: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के अध्यक्ष हिम्मत सिंह और सदस्य भूपेंद्र सिंह चौहान ने आज एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कांस्टेबल भर्ती की तैयारियों की जानकारी साझा की। प्रदेश में 5,500 पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए चयन प्रक्रिया अब अपने निर्णायक चरण में पहुँच गई है।

फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) की शुरुआत 20 अप्रैल, 2026 से होगी। यह परीक्षण पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।अभ्यर्थियों को रोजाना सुबह 6:30 बजे रिपोर्ट करना होगा।पहले सप्ताह में प्रतिदिन 1,000 अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा, जिसे बाद में बढ़ाकर 3,000 प्रतिदिन किया जाएगा।

 हाईटेक मशीनों से 'चीटिंग' पर लगाम
भर्ती को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए इस बार जर्मनी से आयातित हाईटेक सेंसर मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। ये मशीनें लंबाई और सीने की माप को सटीक तरीके से रिकॉर्ड करेंगी।सेंसर इतने संवेदनशील हैं कि यदि कोई उम्मीदवार एड़ी उठाकर लंबाई बढ़ाने की कोशिश करेगा, तो मशीन तुरंत उसे पकड़ लेगी और स्क्रीन पर जीरो रीडिंग दिखाएगी।


उम्मीदवारों के लिए प्रशासन के खास इंतजाम
परीक्षण के लिए आने वाले लाखों युवाओं की सुविधा हेतु विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। हरियाणा रोडवेज की विशेष बसें चंडीगढ़ और पंचकूला के बस स्टैंडों और रेलवे स्टेशनों से उम्मीदवारों को स्टेडियम तक पहुँचाएंगी। अभ्यर्थियों के लिए भोजन, पानी, बैगेज स्टोरेज (सामान रखने की जगह) और सहायता कैंप लगाए गए हैं।सुव्यवस्थित संचालन के लिए पुलिस अधिकारियों और रोडवेज निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।

अगले चरण की रूपरेखा
जो अभ्यर्थी फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) में सफल होंगे, उन्हें अगले चरण यानी फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद लिखित परीक्षा (Knowledge Test) आयोजित की जाएगी। आयोग का लक्ष्य इस पूरी प्रक्रिया को तय समय सीमा के भीतर पूरा कर योग्य उम्मीदवारों का चयन सुनिश्चित करना है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!