योजनाओं में लापरवाही पर निलंबित डॉ. सतबीर 13 दिन बाद ही बहाल, अब इस पद पर दी गई तैनाती

Edited By Isha, Updated: 29 Apr, 2026 08:38 AM

dr satbir suspended for negligence regarding various schemes reinstated

हरियाणा में सिंचाई से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी के आरोपों में 15 अप्रैल को निलंबित किए गए डॉ. सतबीर सिंह कादयान को 13 दिन बाद ही बहाल कर दिया गया है।

चंडीगढ़: हरियाणा में सिंचाई से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी के आरोपों में 15 अप्रैल को निलंबित किए गए डॉ. सतबीर सिंह कादयान को 13 दिन बाद ही बहाल कर दिया गया है। डॉ. कादयान हरियाणा सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में इंजीनियर इन चीफ चीफ के पद पर थे। उनके पास हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण में मुख्य कार्यकारी अधिकारी का भी जिम्मा था। अब उनको बहाली देते हुए कुरुक्षेत्र स्थित हरियाणा सिंचाई अनुसंधान एवं प्रबंधन संस्थान (हिरमी) में विभागाध्यक्ष (विशेष) की जिम्मेदारी दी गई है।

आईआईटियन डॉ. कादयान को जल संसाधन और संरक्षण के क्षेत्र का विशेषज्ञ डॉ. कादयान पर यमुनानगर में अगमटेशन चैनल के पानी की क्षमता 4500 क्यूसेक से 6065 क्यूसेक तक करने की जिम्मेदारी थी। यह कार्य 2024 में पूरा होने के बजाय अभी भी हो रहा है। वे विश्व बैंक की मदद से आगामी 6 वर्षों के लिए सिक्योर हरियाणा योजना का भी जिम्मा संभाल रहे थे। इस योजना के क्रियान्वयन को लेकर भी उन पर आरोप लगे थे। इससे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खफा हो गए थे।

माना जाता है। हिरमी का मुख्य कार्य जल संसाधनों के संरक्षण, कुशल प्रबंधन, सिंचाई प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर अनुसंधान और सिंचाई विभाग के कर्मचारियों व किसानों को प्रशिक्षण प्रदान करना है। यह संस्थान ई-टेंडरिंग, जल सुरक्षा योजना व सूक्ष्म सिंचाई तकनीकों पर कार्यशालाएं कराता है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!