फरीदाबाद में AAP का व्यापार मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार, जमीन हड़पने और फर्जी दस्तावेज़ तैयार का मामला

Edited By Isha, Updated: 29 Apr, 2026 10:39 AM

aap s trade wing president arrested in faridabad

फरीदाबाद सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने आम आदमी पार्टी के व्यापार मंडल अध्यक्ष अमन गोयल को जमीन हड़पने और फर्जी दस्तावेज़ तैयार करने के एक गंभीर मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस आज आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी और रिमांड पर लेगी।

फरीदाबाद(पूजा): फरीदाबाद सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने आम आदमी पार्टी के व्यापार मंडल अध्यक्ष अमन गोयल को जमीन हड़पने और फर्जी दस्तावेज़ तैयार करने के एक गंभीर मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस आज आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी और रिमांड पर लेगी।

पुलिस के अनुसार यह मामला सेक्टर-35 स्थित प्लॉट नंबर 71 से जुड़ा है, जिस पर लंबे समय से कानूनी विवाद चल रहा था। पुलिस के मुताबिक जमीन का मामला कई साल पुराना बताया जा रहा है। दिल्ली की रहने वाले माला शर्मा ने सेक्टर-35 स्थित एक प्लॉट खरीदा था। लेकिन प्लॉट खरीदने के कुछ समय बाद ही प्लाट के मालिक ने वो ही प्लॉट अमन गोयल को भी बेच दिया। लेकिन इस दौरान उस मालिक की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक माला शर्मा के पास उस प्लॉट की ऑरिजनल रजिस्ट्री थी, जबकि अमन गोयल को सर्टिफाइड़ कापी के साथ जमीन बेची गई थी। अमन गोयल ने उस प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश की। जिसके बाद शिकायतकर्ता माला शर्मा मामले को कोर्ट मे लेकर चली गई। कई सालों तक चले केस में सेशन से लेकर हाईकोर्ट ने माला शर्मा के हक में फैसला दिया। इसके बाद जब मामला सुप्रीम कोर्ट में चला गया तो वहां से भी माला शर्मा को जीत मिली।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!