Edited By Isha, Updated: 29 Apr, 2026 10:04 AM

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल मंगलवार को सफल रहा। ट्रेन अब ट्रैक पर नजर जल्द ही सोनीपत दौड़ती आएगी। मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त (सीसीआरएस) जनक कुमार गर्ग की मौजूदगी में हाइड्रोजन
जींद: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल मंगलवार को सफल रहा। ट्रेन अब ट्रैक पर नजर जल्द ही सोनीपत दौड़ती आएगी। मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त (सीसीआरएस) जनक कुमार गर्ग की मौजूदगी में हाइड्रोजन ट्रेन को 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सोनीपत तक दौड़ाया गया।
का इंतजार है। ट्रायल के दौरान ट्रेन सभी तकनीकी और सुरक्षा मानकों पर खरी उतरी। इसके बाद सीसीआरएस से हरी झंडी मिल गई है। अब औपचारिक उद्घाटन का इंतजार है।
सीसीआरएस सुबह करीब 11:45 बजे जींद जंक्शन पहुंचे। दो घंटे तक उन्होंने हाइड्रोजन प्लांट की बारीकी से जांच की और सुरक्षा, तकनीकी व्यवस्था, गैस स्टोरेज, फ्यूलिंग सिस्टम समेत अन्य पहलुओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण में हाइड्रोजन प्लांट की सभी व्यवस्थाएं सही पाई गई। सुरक्षा मानकों, संचालन व्यवस्था और तकनीकी पहलुओं पर संतोष जताने के बाद सीसीआरएस ने दोपहर बाद हाइड्रोजन ट्रेन के ट्रायल को मंजूरी दी। ट्रेन को जींद से सोनीपत के लिए रवाना किया। ट्रायल के दौरान ब्रेकिंग सिस्टम, इंजन प्रदर्शन, हाइड्रोजन फ्यूल सिस्टम और अन्य मानकों की जांच की गई।
मंगलवार को 2:35 बजे जींद से सोनीपत के लिए हाइड्रोजन ट्रेन रवाना हुई। 02:57 बजे पांडू पिंडारा स्टेशन पर पहुंची। 14 मिनट ठहराव के बाद ट्रेन 03:11 बजे आगे के लिए रवाना हुई। ट्रेन लगभग पांच बजे सोनीपत पहुंची। वहीं से सीसीआरएस, डीआरएम, एडीआरएम सहित दिल्ली से आई टीम अपने स्पेशल यान में दिल्ली के लिए रवाना हो गए।