Facebook वाली 'मोहब्बत': इंस्पैक्टर की शादी रुकवाने पंजाब से हरियाणा पहुंची प्रेमिका, बोली-होटलों में संबंध बनाए...

Edited By Isha, Updated: 29 Apr, 2026 12:05 PM

girlfriend arrives in haryana from punjab to stop inspector s wedding

पंजाब के मोहाली की युवती ने भिवानी निवासी सी. आर. पी. एफ. इंस्पैक्टर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि इंस्पैक्टर अब बुधवार को किसी और लड़की के साथ शादी करने जा रहा है। उसे रुकवाने के लिए वह पंजाब से तोशाम थाने...

भिवानी: पंजाब के मोहाली की युवती ने भिवानी निवासी सी. आर. पी. एफ. इंस्पैक्टर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि इंस्पैक्टर अब बुधवार को किसी और लड़की के साथ शादी करने जा रहा है। उसे रुकवाने के लिए वह पंजाब से तोशाम थाने पहुंची है।

उसने बताया कि सोशल मीडिया से वह इंस्पैक्टर के संपर्क में आई। इंस्पैक्टर ने होटल में बुलाकर उससे संबंध बनाए। उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना ली। मिलने से मना करने पर कहता था कि नहीं आई तो मर जाऊंगा। युवती ने आरोप लगाया कि तोशाम पुलिस ने उसकी शिकायत नहीं ली। कह रहे कि यहां एक बड़े नेता का फोन आया है। इस वजह से उसे इंस्पैक्टर के घर नहीं जाने दे रहे। उसने डी.सी. को ई-मेल के जरिए शिकायत भेजी है।

भिवानी डी.सी. को भेजी शिकायत में युवती ने बताया कि साल 2022 में इंस्पैक्टर के की उसके फेसबुक पर फ्रैंड रिक्वैस्ट आई ने थी। 14 दिसम्बर 2022 को इंस्पैक्टर ने उसे फोन कर शादी करने की बात कही। बार-बार होटलों में बुलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इंस्पैक्टर के झांसे में आकर ही उसने अपने पति से पिछले साल फरवरी में तलाक लिया था। इस बारे तोशाम के थाना प्रभारी महाबीर ने कहा कि यह मामला पंजाब के जीरकपुर थाने का है। इसलिए यहां युवती ने कोई शिकायत नहीं दी। युवती ने पंजाब में भी शिकायत दी हुई है। इसलिए वहीं पर कार्रवाई होगी।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!