Edited By Isha, Updated: 01 May, 2026 08:28 AM

हरियाणा कांग्रेस के अंदर एक बार फिर से अंदरूनी कलह और गुटबाजी खुलकर सामने आई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा को लेकर सिरसा से कांग्रेस वि
सिरसा: हरियाणा कांग्रेस के अंदर एक बार फिर से अंदरूनी कलह और गुटबाजी खुलकर सामने आई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा को लेकर सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने तंज कसते हुए लिखा कि सड़कों पर घूमकर हरियाणा का राहुल गांधी बनने की कोशिश कर रहे हैं।
सेतिया की ओर से फेसबुक पोस्ट पर किए तंज पर हरियाणा कांग्रेस की अनुशासन कमेटी के चेयरमैन पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक ने कहा कि शिकायत आने पर एक्शन लिया जा सकता है। सेतिया ने बृजेंद्र सिंह
का नाम न लिखते हुए पोस्ट में लिखा कि जो नेता कुछ समय पहले तक भाजपा में सत्ता का सुख भोग रहे थे, भाजपा ने जब किनारा किया तो सद्भाव यात्रा के नाम पर सड़कों पर घूम रहे हैं।
अब कांग्रेस में आकर खुद को हरियाणा का राहुल गांधी साबित करने में जुटे हुए हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रेरित इस अभियान में बृजेन्द्र सिंह सफेद टी-शर्ट, बढ़ी दाढ़ी और पैदल मार्च के जरिए जनता तक पहुंच रहे हैं। अब तक उनकी यात्रा 85 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में पहुंच चुकी है। वर्तमान में बृजेंद्र सिंह का लुक भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के लुक से मिलता जुलता देखने को मिल रहा है।