Haryana में यहां बन रहा बाबा बंदा सिंह बहादुर की स्मृति में विशाल स्मारक, अत्याधुनिक थियेटर का होगा निर्माण

Edited By Isha, Updated: 30 Apr, 2026 01:44 PM

grand memorial in memory of baba banda singh bahadur is being constructed here i

हरियाणा के यमुनानगर में स्थापित सिखों की पहली राजधानी  लोहगढ़ में बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक बनाया जाएगा जिसमें थियेटर भी बनेगा। पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने  निर्माण स्थल का दौरा किया। यमुनानगर

यमुनानगर (सुरेन्दर): हरियाणा के यमुनानगर में स्थापित सिखों की पहली राजधानी  लोहगढ़ में बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक बनाया जाएगा जिसमें थियेटर भी बनेगा। पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने  निर्माण स्थल का दौरा किया। यमुनानगर के लोहगढ़ में बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक के निर्माण का प्रथम चरण का कार्य चल रहा है।जिसकी देख भाल जा जिम्मा पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर को दिया गया है।पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कंवरपाल गुर्जर को इसकी मोनिटरिंग कमिटी का चेयरमैन  बनाया है। कंवरपाल गुर्जर आज अधिकारियों की टीम के साथ  लोहगढ़ पहुंचे।

कुल प्रोजेक्ट लगभग 100 करोड रुपए का
इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि कुल प्रोजेक्ट लगभग 100 करोड रुपए का है, जिसमें से 29 करोड रुपए की राशि प्रथम चरण पर खर्च की जानी है। इस भूमि पर योद्धा स्मारक बनाया जाएगा, जिसमें एक किला होगा, किले की बाउंड्री होगी ,थिएटर बनेगा। बाबा बंदा सिंह बहादुर से संबंधित वस्तुएं एवं हथियार यहां सुरक्षित रखे जाएंगे। कंवरपाल गुर्जर ने यह भी बताया कि यह इलाका हरियाणा हिमाचल सीमा के नजदीक है ,प्राकृतिक रूप से जहां काफी कुछ है, यह अच्छे पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित होगा। इस पर तेजी से काम जारी है ।

कंवरपाल गुर्जर ने पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया और बताया कि अन्य जगह बीजेपी को भारी लाभ मिलना नजर आ रहा है। वही पंचकूला निगम चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि यहां श्यामलाल बंसल भारी मतों के अंतर से विजई होंगे और उनका जीत का अंतर 30000 से अधिक का होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!