चौधरी भजनलाल पर टिप्पणी: BJP सांसद रेखा शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, बिश्नोई समाज ने खोला मोर्चा

Edited By Isha, Updated: 01 May, 2026 11:22 AM

complaint filed against mp rekha sharma at adampur police station over controver

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजनलाल और पूर्व उप-मुख्यमंत्री चंद्रमोहन के खिलाफ विवादित टिप्पणी करना भाजपा की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा को भारी पड़ रहा है। बिश्नोई समाज और पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई के

हिसार/मंडी आदमपुर: पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजनलाल और पूर्व उप-मुख्यमंत्री चंद्रमोहन के खिलाफ विवादित टिप्पणी करना भाजपा की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा को भारी पड़ रहा है। बिश्नोई समाज और पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई के समर्थकों ने सांसद के खिलाफ आदमपुर थाने में शिकायत दी है। साथ ही लीगल नोटिस भी भेजा है। आदमपुर थाना में दी शिकायत में 42 से ज्यादा लोगों के हस्ताक्षर हैं। इसमें कहा गया है कि सांसद ने जानबूझ कर राजनीतिक द्वेष के चलते अपमानजनक बयानबाजी की है। इससे उनकी भावानाओं को ठेस पहुंची है। शिकायत में बिश्नोई समाज ने सांसद के

खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञात रहे कि इस मामले को लेकर हाल ही में हिसार में बिश्नोई सभा की एक विशेष पंचायत हुई थी। पंचायत ने सांसद रेखा शर्मा को अपनी टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए 5 दिन का समय दिया था। यह समय सीमा समाप्त हो गई है। अब कानूनी कार्रवाई का रास्ता अपनाया गया है। बताया जा रहा है कि अब हर जगह ऐसी शिकायतें दी जाएंगी। उल्लेखनीय है कि गत 24 अप्रैल को पंचकूला में नगर निगम चुनाव दौरान एक सभा में सांसद रेखा शर्मा ने चौधरी भजनलाल और चन्द्रमोहन पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस टिप्पणी को लेकर बिश्नोई समाज निंदा कर चुका है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!