स्कूली बच्चों के बीच खूनी रंजिश: फरीदाबाद के डबुआ में 3 युवकों को बेदर्दी से पीटा, 3 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 24 Mar, 2026 10:58 AM

3 youths brutally beaten in dabua faridabad 3 accused arrested

फरीदाबाद में डबुआ थाना क्षेत्र गांव बाजडी में आपसी कहासुनी को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों को कुछ युवकों ने डंडो से जमकर पीटा गया। मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

फरीदाबाद(अनिल राठी): फरीदाबाद में डबुआ थाना क्षेत्र गांव बाजडी में आपसी कहासुनी को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों को कुछ युवकों ने डंडो से जमकर पीटा गया। मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस के द्वारा पीडित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

गांव बाजडी के रहने वाले विकास त्यागी ने डबुआ थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि, उसके भतीजे देव उर्फ रामजीलाल का गांव के ही रहने वाले गोलू के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान गोलू को पीट दिया गया था। 

इसी की रंजिश को लेकर 15 मार्च गोलू ने अपने साथियों के साथ खेतों पर अपने साथियों के साथ डंडे लेकर पहुंचा। जहां पर सभी ने उसके बेटे तूषार, भतीजे अंशूल और और उसके साथी अभिषेक साथ डंडो से मारपीट की। जिसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। 

PunjabKesari
|मारपीट का वीडियों हुआ वायरल 

इस मारपीट का एक वीडियों भी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ युवक हाथों मे डंडे लेकर आते है और एक युवक के साथ मारपीट करते है। इस दौरान आस-पास काफी भीड़ जमा हो जाती है। इसके बाद भी युवक और उसके दोस्तों को लगातार पीटा जा रहा है। 

पुलिस कर रही है जांच

थाना इंचार्ज संग्राम सिंह ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी स्कूली बच्चे है। दोनों पार्टियों का आपस में पहले भी झगड़ा हो चुका है। इसी के चलते ये रंजिश बनी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!