पानीपत में सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Edited By Manisha rana, Updated: 25 Mar, 2026 12:56 PM

youth dies in road accident in panipat

पानीपत जिले के गांव कालका लोहारी में सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का शक जताया।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत जिले के गांव कालका लोहारी में सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का शक जताया। बता दें कि गांव ओसर का रहने वाला मोहित जिसको उसका दोस्त किसी काम के चलते बुलाकर ले गया था, रास्ते में कालका लोहारी के पास दोस्त ने बताया कि उनका एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद मोहित की इलाज के दौरान मौत हो गई और उसके दोस्त को घायल अवस्था में रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। 

परिजनों ने इस पूरे मामले में हत्या का शक जाहिर किया है। उनका कहना है कि मोहित का दोस्त लगातार बयान बदल रहा है जिसके चलते उन्हें शक है कि इसी ने प्लानिंग के तहत मोहित की हत्या करवाई है। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है।

वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी आत्मा राम पानीपत सिविल अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने कहा कि एक्सीडेंट की सूचना मिली थी जिसमें 22 वर्षीय मोहित की मौत हो गई थी, फिलहाल परिजन हत्या का सख्त जाहिर कर रहे हैं, जिसके चलते अब पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। पुलिस द्वारा परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)       

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!