पानीपत में मानवता तार-तार! नाबालिग को सहेलियों पर भरोसा करना पड़ा भारी, सुनसान फैक्ट्री में ले जाकर युवक से करवाया दुष्कर्म

Edited By Harman, Updated: 29 Jun, 2026 08:36 AM

misconduct with minor in panipat

पानीपत के थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को उसकी ही सहेलियों ने कोचिंग जाने के बहाने घर से बुलाया और फिर जबरन गाड़ी में बैठाकर एक सुनसान फैक्ट्री ले गईं। वहां गाड़ी ड्राइवर युवक ने नाबालिग की बेबसी का फायदा उठाते हुए उसके साथ...

पानीपत ( सचिन शर्मा ) :  पानीपत के थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को उसकी ही सहेलियों ने कोचिंग जाने के बहाने घर से बुलाया और फिर जबरन गाड़ी में बैठाकर एक सुनसान फैक्ट्री ले गईं। वहां गाड़ी ड्राइवर युवक ने नाबालिग की बेबसी का फायदा उठाते हुए उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी युवक और साजिश में शामिल लड़कियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट और बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सहेलियों ने नाबालिग को जाल में फंसाया

सदर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, मूल रूप से पंजाब के पटियाला जिले की रहने वाली और वर्तमान में पानीपत के एक गांव में रह रही 16 वर्षीय लड़की ने बताया कि उसकी शिवानी नाम की एक लड़की से जान-पहचान थी।वारदात के दिन शिवानी ने उसे कोचिंग चलने के बहाने घर से बाहर बुलाया। जब पीड़िता बाहर आई, तो शिवानी के साथ उसकी बहन और दो अन्य लड़कियां भी एक गाड़ी में मौजूद थीं। उन्होंने पीड़िता को जबरन गाड़ी के अंदर खींच लिया। जब पीड़िता ने रास्ते में पूछा कि वे कहां जा रहे हैं, तो आरोपी लड़कियों ने कोई जवाब नहीं दिया।

फैक्ट्री में लड़कियों ने पकड़ कर रखा, ड्राइवर युवक ने किया रेप

आरोपी लड़कियां पीड़िता को लेकर एक गांव की तरफ बनी एक सुनसान फैक्ट्री में पहुंचीं और गाड़ी रोक दी। वहां फैक्ट्री के अंदर लड़कियां पीड़िता को जबरदस्ती खींच कर ले गईं। जब उसने विरोध किया, तो आरोपी शिवानी, उसकी बहन और अन्य लड़कियों ने पीड़िता को कसकर पकड़ लिया।इसी दौरान गाड़ी चलाने वाले आरोपी युवक, जिसकी पहचान रोहित के रूप में हुई है, उसने पीड़िता के साथ अश्लील छेड़खानी करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने वहां मौजूद एक अन्य अज्ञात व्यक्ति से भी मदद की गुहार लगाई, लेकिन उसने भी कोई सहायता नहीं की।

इसके बाद मुख्य आरोपी रोहित ने नाबालिग पीड़िता के साथ जबरन रेप किया। वारदात के बाद आरोपियों ने धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को भी या माता-पिता को बताया, तो वे उसे और उसके परिवार को जान से मार देंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!